LatestNewsझारखण्डराँची

दीपावली व छठ को देखते हुए रांची से पटना के बीच चलेगी तीन ट्रेनें

यात्रियों को पहले के अपेक्षा करना होगा अधिक किराये का भूगतान

रांची। पूजा के मौके पर चलाये जा रहे स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के अधिक किराये का भूगतान करना होगा। रांची रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन होने के कारण किराए में बढ़ोतरी की गई है। बताया कि पहले सामान्य श्रेणी में रांची से पटना के लिए यात्रियों को 263 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। अब उन्हें 340 से 345 रुपए का भुगतान करना होगा। इसी के आधार पर अन्य श्रेणियों में भी 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी रविवार से शुरू हो गई है। इसके लिए कोलकाता से फिडिंग (फायरिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रांची और पटना के बीच 10 नवंबर से ट्रेनों का होगा परिचालन

दीपावली व छठ के मद्देनजर 10 नवंबर से रांची से पटना के बीच तीन ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें हटिया-पटना इस्लामपुर, हटिया-पटना पूर्णिया कोर्ट और रांची-पटना शामिल है। ये ट्रेनें मुख्यतः 30 नवंबर तक प्रत्येक दिन रांची से पटना के लिए रवाना होगी। साथ ही भीड़ को ध्यान में रखते हुए रांची-पटना के बीच 22 नवंबर को एक और स्पेशल ट्रेन 02855 चलाई जाएंगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons