LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

युवाओं को जिम्मेवारी सौंप कर विद्यार्थी परिषद् ने नगर और काॅलेज कमेटी को किया मजबूत करने का प्रयास

नगर कमेटी की अध्यक्ष बनी आशा रजवार, तो काॅलेज अध्यक्ष प्रमेन्द्र पटेल को बनाया गया

गिरिडीहः
छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक रविवार को खंडौली स्थित एकल विद्यालय में किया गया। बैठक में परिषद् के प्रर्देश के संगठन मंत्री ज्ञागवल्यक शुक्ला भी शामिल हुए। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच संगठन मंत्री ने विद्यार्थी परिषद् की गतिविधियों की जानकारी देने के साथ छात्रहित में राष्ट्रीय स्तर पर हुए आंदोलनों की जानकारी दिया। वहीं बैठक में संगठन के गिरिडीह नगर कमेटी के साथ काॅलेज इकाई का गठन किया गया। गठन हुए दोनों इकाईयों की घोषणा जिला संयोजक कुमार सौरभ और विभाग प्रमुख डा. मिथिलेश ने किया। जानकारी देते हुए संगठन के दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि नगर कमेटी की अध्यक्ष आशा कुमारी रजवार और उपाध्यक्ष गौरव गगन व कुमारी सोनम बनाई गई। जबकि नगर मंत्री का दायित्व आशीष सिंह को दिया गया। इसी प्रकार नगर सह मंत्री का पद अक्षय कुमार, भोला राम, प्रधुम्न यादव, राहुल बरनवाल को सौंपा गया। संगठन में नगर मीडिया प्रभारी का दायित्व शुभम बरनवाल को व नगर प्रमुख का जिम्मा रोशन चन्द्रवंशी को दिया गया। मंटु मोदी को नगर सोशल मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया। बैठक में नगर कार्यसमिति के सदस्यों का भी घोषणा किया गया। काॅलेज कमेटी के गठन में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गिरिडीह काॅलेज का अध्यक्ष प्रमेन्द्र पटेल को तो काॅलेज मंत्री उज्जवल तिवारी बनाएं गए। काॅलेज सह मंत्री सचिन, आयुष, पूजा और सुमन किस्कू बनाई गई। बैठक में रजनी, पार्वती, नूतन, भवानी कुमारी, खुशी, निधी, प्रियांसी के अलावे संगठन के पदाधिकारियों में रौशन सिंह, विश्वविद्यालय संयोजक कृष्णा त्रिवेदी, दीपक साव और संगठन की प्रर्देश कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर विनीता कुमारी समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons