LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

शेक डेटा होने के बाबजूद भी लाभुकों को नहीं मिल रहा है प्रधानमंत्री आवास

कई लोग लगा रहे है प्रखंड मुख्यालय का चक्कर

गिरिडीह। तिसरी प्रखण्ड के सिंघो पंचायत में झोपड़पट्टी एवं मिट्टी घर में रहने वाले कई गरीबों का नाम शेक डेटा होने के बाबजूद भी लाभुक को प्रधानमंत्री आवास नही मिल पा रहा है। इस मामले को केलाश यादव, चैहन मिस्त्री, पुष्पा देवी ने मुखिया और पंचयात सेवक के के विरोध में तिसरी बीडीओ को लिखित आवेदन देकर न्याय का गुहार लगा कर आवास निर्माण कराने की मांग की। आवेदन में उल्लेख करते हुए पुष्पा देवी ने कहा है कि उसका नाम वर्ष 19/20 शेक डेटा रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 2312737 में है। करीब 15 बार मुखिया और पंचयात सेवक के पास जाने के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई।

इस सम्बंध में सिंघो पंचायत के मुखिया चिंता देवी के पति मुखिया प्रतिनिधि सुरेश यादव ने बताया कि शेक डेटा में नाम होने से क्या होगा। कई लोग आरा मिल, क्रेशर मिल संचालक है बड़ी बड़ी पक्का मकान है वैसे लोगों को कैसे मिलेगा।

इधर तिसरी बीडीओ सुनील प्रकाश ने बताया कि जिन लोगांे का नाम शेक डेटा में है और आवास नही मिला है। उसकी पुनः जांच करने के बाद आवास लेने की अहर्ता पूरा करने वाले लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास दिया जायेगा।

Please follow and like us:
Hide Buttons