LatestNewsगिरिडीहझारखण्डस्पोर्ट्स

राष्ट्रीय पिकलबॉल चौम्पियनशिप में झारखंड टीम के रोहित को मिली पहली जीत

  • संघ के पदाधिकारियों ने जताया हर्ष

गिरिडीह। अहमदाबाद में आयोजित दो दिवसी पहली राष्ट्रीय पिकलबॉल चौंपियनशिप के पहले दिन झारखंड टीम को पहली जीत मिली है। टूर्नामेंट के दौरान सिंगल में झारखंड टीम के रोहित कुमार ने तामिलनाडु टीम को हराकर जीत हासिल की है। टूर्नामेंट में मिली इस पहली जीत से झारखंड पिकलबाँल संघ के अध्यक्ष राजेश जालान, सचिव प्रभात कुमार, राजेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

इस संबध में संघ के अध्यक्ष राजेश जालान ने बताया कि अहमदाबाद में पहली बार राष्ट्रीय पिकलबॉल चौंपियनशिप का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड की टीम भी शामिल हुई है। कहा कि इस चैंपियनशीप के बाद पिकबॉल खेल को ओर भी अधिक बढ़ावा मिलेगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons