LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गिरिडीह पहुंचे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • सोनिया कौशिक महिला अध्यक्ष व अमित बने युवा अध्यक्ष

गिरिडीह। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राज ने रविवार को गिरिडीह का दौरा किया। इस दौरान संगठन से जुड़े लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य रूप से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोनिया कौशिक को महिला जिला अध्यक्ष एवं अमित कुमार को युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवानी ने कहा कि संगठन झारखंड में मजबूती के साथ काम कर रही है। संगठन के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है। कहा कि गिरिडीह जिले में यह संगठन ओर भी बेहतर ढंग से कार्य करेगी।
मौके पर मीना गुप्ता, पिंकी सिंह, रूसीला सिंह, विवके, रोहित, अंकित, बबलू, अविनाश, बंटी, सुजीत समेत कई युवा मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons