LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जमुआ के बरोटांड़ में 27 फरवरी से होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

  • भूमि पूजन व ध्वजा रोहण कर महायज्ञ की तैयारी की हुई शुरूआत

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के बरोटांड़ (दुम्मा) में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा राष्ट्र जागरण 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 27 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होने वाले गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर रविवार बैठक हुई। बैठक की शुरूआत मां गायत्री की वंदना कर की गई। इस दौरान जिला युवा प्रभारी अरुण कुमार के द्वारा भूमि पूजन एवं जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह, परमेश्वर प्रसाद, बासुकीनाथ राय, किशुन महतो एवं भागीरथ सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से धर्म ध्वजा रोहण कर की गई।

मौके पर गायत्री परिवार के जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि जन-जन को वेद मंत्र गायत्री से जोड़ने के लिए, समाज में व्याप्त अंधविश्वास, नशा उन्मूलन, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, पर्यावरण रक्षा, बच्चों को संस्कारवान बनाने एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा देश के सभी जिलों में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत गिरिडीह जिले में भी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ का संचालन गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से आए संतों द्वारा किया जायेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में किशन महतो, विष्णु नारायण वर्मा, किशोरी शर्मा, जोधो हजाम, बलदेव महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons