LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने की बैठक

गिरिडीह। तिसरी अग्रवाल उच्च विद्यालय के पुराने बिल्डिंग प्रांगण में झामुमो कार्यकताओं ने बैठक कर आगामी चार मार्च को होने वाले पार्टी स्थापना दिवस को सफल बनाने को लेकर चर्चा की। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत से सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा कि झामुमो झारखंड में समुचित विकास को अग्रसर थी। हर वर्ग के लोगो के लिए हेमंत सरकार कार्य कर रही थी। पार्टी की लोकप्रियता बढ़ने से भाजपा पार्टी बौखला गई। झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी से जांच करवा कर फंसाया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी कार्रवाई कर रही है।

वहीं बैठक के दौरान बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष मो0 मुनीब ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के समय भाजपा को इसका जवाब झारखंड की जनता देगी। तिसरी से चुनाव के समय भाजपा के नेता को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हेमंत सोरेन के जेल से रिहा होने तक पैर में चप्पल नही पहनेंगे। धोती लूंगी और साधारण कपड़ा पहन कर हेमंत सोरेन की रिहाई की इंतजार करेंगे। हेमंत सोरेन को जेल भेजवा कर आदिवासी जाति को गहरा ठेस पहुंची है।

बैठक में बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश मरांडी, सिमोन मरांडी, मतियुस टुड्डू, लालो मुर्मू, अरविंद मुर्मू, मंझला टुड्डू, मनोज यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons