LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले नगर भ्रमण का हुआ आयोजन

भागवत कथा का हुआ आयोजन, कृष्ण व रूकमणी झंाकी देख भावव्हिल हुए भक्त

कोडरमा। शहर के महाराणा प्रताप चैक के समीप सोनी कैंपस में बने विभिन्न देवी देवताओं का प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को संपन्न होगा। गुरुवार को मंदिर परिसर के समक्ष से एक सुसज्जित वाहन में सती सावित्री माता कोठरी वाली के अलावा राधा कृष्ण, मां दुर्गा एवं शंकर दरबार की प्रतिमाओं को सजा कर नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। जिसमें महिलाएं और पुरुष संयुक्त रूप से शामिल हुए। इसमें बनारस, गया और धनबाद से आए हुए पंडित भी शामिल हुए। इधर विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया एवं हवन भी आयोजित हुआ।
मौके पर भागवत कथा का आयोजन हुआ। वृंदावन से आए पंडित प्रीतम शरण पंकज ने भगवान नंद उत्सव पर अपने प्रवचन में कहा कि नंद के घर में पुत्र की प्राप्ति के बाद नंद बाबा ने सवा लाख गौ दान किया और उसके गोवंश सवा गुना बढ़ गई। हमें भी अपने जीवन में पुत्र पुत्रियों की जन्म के उपलक्ष्य पर उत्सव मनाना चाहिए। जिससे घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। इस अवसर पर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की एवं राधे-राधे से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान कृष्ण और रुक्मणी की झांकी भी प्रस्तुत की गई। जिसमें कृष्ण पिंकी कुमारी एवं रुकमणी गुड़िया कुमारी बनी। वही गोवर्धन की झांकी में गुड्डू कुमार ने झांकी प्रस्तुत की। शुक्रवार को सुदामा चरित्र फूलों की होली के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का समापन होगा। कार्यक्रम में राम प्रसाद सोनी, ओम प्रकाश सोनी, लक्ष्मी कांत सोनी, चंद्रकांत सोनी, प्रीति सोनी, सुबोध सोनी, मीरा सोनी सहित काफी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons