LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्स

राहुल गांधी के साथ हुए धक्का-मुक्की के विरोध में कांग्रेसियों में दिखा आक्रोश

निरकुंश योगी सरकार का जलाया पुतला, सरकार को बताया निरकुंश

गिरिडीह। हाथरस की घटना की पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ यूपी के गुंडा पुलिस द्वारा किए गए धक्का-मुक्की से गुस्साएं गिरिडीह के कांग्रेसियों ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेत्तृव कांग्रेस के गिरिडीह कार्यक्रम प्रभारी जवाहर लाल महत्था कर रहे थे। हालांकि कांग्रेस का यह प्रदर्शन केन्द्र के मोदी सरकार द्वारा मनमाने तरीके से पास कराएं गए कृषि विधेयक बिल के खिलाफ भी था। लेकिन गिरिडीह कांग्रेसियों में सबसे अधिक गुस्सा राहुल गांधी के साथ किए गए दुव्र्यवहार को लेकर देखा गया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शहर के नटराज चाौक में धरना देने के साथ टाॅवर चाौक में यूपी के निरकुंश हो चुके योगी सरकार का पुतला भी दहन किया। पुतला दहन में कांग्रेस अध्यक्ष नरेश वर्मा, उपेन्द्र सिंह, महमूद अली खान लड्डु, कृष्णा सिंह, इतवारी महतो, प्रो. मुकेश साहा, अमित सिन्हा, वासुदेव वर्मा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

केन्द्र और यूपी में गूंगो और बहरों की सरकार: महत्था

हाथरस की घटना के बाद यूपी में एक के बाद एक होते गैंगरेप और हत्या की घटना से आक्रोशित कांग्रेसियों ने मोदी और योगी सरकार को गूंगा-बहरों का सरकार बताते हुए कहा कि हाथरस की घटना के बाद यूपी में लगातार होते दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को योगी सरकार के पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। तो पीड़िता के परिजनों से मिलने जाने वालों पर लाठी चलाकर रोकने में जुट गई है। कांग्रेसी नेताओं ने संसद के दोनों सदनों में पास हुए कृषि विधयेक बिल को लेकर मोदी सरकार को जमकर लताड़ा और मोदी सरकार को चोर दरवाजे से बिल पास कराने को लेकर घेरा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons