LatestNewsझारखण्ड

जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री

विधायक नीरा यादव ने देश के विभूतियों का किया नमन

कोडरमा। देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती मना रहा है। देशभर के सरकारी, गैर सरकारी व राजनितिक प्रतिष्ठानों में दोनों विभूतियों को नमन किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को कोडरमा जिले के गांधी चैक, कोडरमा बाजार व झुमरी तिलैया स्थित खादी ग्रामोद्योग भण्डार में जयंती समारोह का आयोजन कर दोनों विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने भी उपस्थित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूरी दुनिया को समझाया अहिंसा के मायने

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा श्रीमति यादव ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया को अहिंसा के मायने समझाए। वहीं सादा जीवन उच्च विचार के प्रतिमूर्ति जय जवान जय किसान के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए उन्होने कोडरमा वासियों को शुभकामनाएं दी।

ये थे मौजूद

मौके पर नगर पर्षद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, भाजपा नेता सुधीर यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, किशोर पंडित, जिला उपाध्यक्ष जुही दास गुप्ता, जिला मंत्री बैजनाथ यादव, विधायक प्रतिनिधि अजय पांडेय, देवनारायण मोदी मानिकचंद सेठ, राकेश शर्मा, वार्ड पार्षद विशाल सिंह नीलू, विशाल भदानी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, पूर्व जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण, संजय शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण पांडे, पंकज सिंह, संजय शर्मा, सुनीति सेठ, सविता देवी, रेखा भदानी, सुनील मंडल, निरंजन कसेरा समेत काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons