LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सरिया के कार्यपालक दंडाधिकारी को मिला तिसरी बीडीओ व सीओ का प्रभार

गिरिडीह। उपायुक्त के आदेशानुसार बगोदर सरिया के कार्यपालक दंडाधिकारी बिनोद कुमार सिंह को तिसरी प्रखंड में बीडीओ, सीओ और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का भी प्रभार दिया गया है। बुधवार को तिसरी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर श्री सिंह ने प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कपिल यादव ने बीडीओ बिनोद कुमार सिंह को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

मौके पर बीडीओ बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि तिसरी में बीडीओ और सीओ का प्रभार दिया गया है। तिसरी प्रखंड के अंर्तगत जो भी समस्या होगी सबसे पहले उन समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि तिसरी प्रखंड में चल रहे आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार में लगातार बीडीओ का न होना दूर दराज से आए गरीब व असहाय लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता था। मौके पर सुधीर यादव, लेटो यादव, पंकज यादव आदि लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons