LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

समाहरणालय में हुई आर्थिक गणना की समीक्षा बैठक

आर्थिक सर्वेक्षण में किसी भी प्रकार की गतिविधियां नही छूटनी चाहिये: डीके सिन्हा

गिरिडीह। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को 7वीं आर्थिक गणना की समीक्षा को लेकर बैठक की गई। धनबाद के एनएसएसओ डीके सिन्हा ने समीक्षा के दौरान पाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गणना पूर्ण हो चुका है। वहीं शहरी क्षेत्र में कोविड-19 के कारण कुछ भाग शेष रह गए हैं, जिसे युद्ध स्तर पर पूरा कर लिया जायेगा। रंजीत कुमार ने कहा कि आर्थिक गणना से ज्ञात होता है कि नागरिकों का आय का स्त्रोत, संसाधन क्या है। डाटा से विकास नीति बनाने में सहायक होता है। सीएससी मैनेजर रूपेश कुमार ने अब तक एनुमेटर द्वारा किये गए गिरिडीह जिला के 7वें आर्थिक गणना का विस्तृत जानकारी दिया। बैठक में संबंधित विभाग के कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons