LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

दिव्यांग महिला को न्याय दिलाने राविपा ने बनाई रणनिति

गिरिडीह। उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर के विधायक युवराज सिंह के द्वारा दिव्यांग महिला आरती सिंह के खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज करवाने के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार दास ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिव्यांग महिला को फंसाने के षडयंत्र में शामिल विधायक युवराज सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी नीरज कुमार, जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी का विरोध किया जाएगा। वहीं आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक के बाद पार्टी का एक शिष्टमंडल उपायुक्त से मिला और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

विधायक की विधायकी रद्व होनी चाहिए

बैठक को संबोधित करते हुए पप्पू कुमार दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दिव्यांग महिला के खिलाफ दो फर्जी मामले दर्ज करवाकर तीनों ने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होने कहा कि हमीरपुर के विधायक युवराज सिंह की विधायिका समाप्त होनी चाहिए। साथ ही जिला प्रोवेशन अधिकारी नीरज कुमार, जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। कहा कि दिव्यांग आरती सिंह को न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी देशभर में आंदोलन करेगी। मौके पर राजेश्वर तिवारी, आबिद हुसैन, मो कामरान, नसरीन प्रवीण, बसंती मुर्मू सहित अन्य दिव्यांग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons