LatestTOP STORIESकोलकातावेस्ट बंगाल

बंगाल में भाजपाईयों के आंदोलन का पुलिसिया दमन, भगवा कैडरों पर चली लाठियां

घायल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने लगाया केमिकल अटैक का आरोप

कोलकाता। भाजपाईयों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में हिंसा, बिगड़ती कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दे पर भाजपा की गुरुवार को बुलाए गए नवान्न चलो आंदोलन को लेकर कोलकाता व हावड़ा सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही जमकर बवाल जारी है। राज्य सरकार के खिलाफ हजारों की संख्या में भाजपाई राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रैलियां कर रहे हैं और राज्य सचिवालय नवान्न की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज सहित अन्य सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया है और जगह-जगह बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है। इसी बीच कोलकाता व हावड़ा में भाजपाईयों और पुलिस में जमकर भिड़ंत हो गई।

पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं और उनके ऊपर वॉटर कैनन छोड़े। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजू बनर्जी भी इसमें बुरी तरह घायल हो गए हैं। भाजपा ने दावा किया है कि उन पर पुलिस ने केमिकल अटैक किया। जिसके बाद बनर्जी को खून की उल्टी हुई। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा राज्य मुख्यालय के बाहर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। भाजपा के इस नवान्न चलो आंदोलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता सड़क पर हैं।

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पुलिस हमारे लोगों पर लाठीचार्ज कर रही है। कोलकाता के खिदिरपुर की तरफ एक विशेष समुदाय की तरफ से कार्यकर्ताओं पर पथराव किया जा रहा है। क्या पुलिस उसे नहीं देख सकती? दूसरी ओर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल सरकार के भीतर डर है। सो, वह विरोध के बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों को भी नकारने में लगी है। राज्य सचिवालय नवान्न को भी बंद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नवान्न चलो आंदोलन को देखते हुए सुबह में अचानक राज्य सचिवालय नवान्न को सैनिटाइज करने के लिए 2 दिन तक बंद करने की घोषणा कर दी। इससे भाजपा कार्यकर्ता और उग्र हो गए। भाजपा के नवान्न चलो आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां चलाई गईं। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर वॉटर कैनन व टियर गैस के गोले छोड़े गए। भाजपा का आरोप है कि वे शांति के मार्च निकाल रहे थे लेकिन उनके ऊपर पथराव किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इसके खिलाफ कोलकाता में बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।

विजयवर्गीय ने कहा कि हम लोग लोकतांत्रित तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन ममता बनर्जी ने हम लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसा में बदल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के साथ आए उपद्रवियों ने हम लोगों पर पत्थर बरसाए। भाजपा के नवान्न चलो आंदोलन के चलते राज्य सरकार ने गुरुवार सुबह में 2 दिनों के लिए राज्य सचिवालय नवान्न को बंद करने की अचानक घोषणा कर दी। हालांकि सचिवालय को बंद करने के पीछे राज्य सरकार ने सैनिटेशन का काम होना बताया है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा के आंदोलन से ममता सरकार डर गई। इसीलिए अचानक राज्य सचिवालय बंद कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और नेता पुलिस लाठीचार्ज के बाद फिर से सड़क पर डट गए हैं। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हालिया हिंसा के खिलाफ निकाली गई रैली के दौरान राजधानी कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर भिड़ंत हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। उनके ऊपर वॉटर कैनन व आंसू गैस छोड़े गए, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

उधर, पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा और सड़कों पर जमकर आगजनी भी की। इन लोगों ने विभिन्न जगहों पर गाड़ियों के टायर जलाए। नवान्न चलो आंदोलन को लेकर भाजपा की तरफ से चार प्रमुख रैलियां निकाली जा रही हैं। चार रैलियों में से तीन रैलियां अकेले कोलकाता में निकाली जा रही हैं। एक रैली हावड़ा के शिवपुर से सचिवालय तक निकल रही है। हालांकि पुलिस ने इसको रोक दिया है। इसी को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। किसी भी घटना से बचने के लिए राज्य सरकार ने जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons