LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जमुआ प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में सम्पन्न

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरूवार को पंचायत समिति की आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी ने की। बैठक मे उप प्रमुख चंद्रशेखर राय तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार मौजूद थे। इस दौरान प्रमुख सुलोचना देवी एवं उपप्रमुख चंद्रशेखर राय ने आगामी बैठक से पूर्व पंचायत समिति सदस्य योजना का चयन कर सूची उपलब्ध कराने की बात कही। कहा कि सूची उपलब्ध होने से सही समय पर योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकता है।

15वीं वित का 90 फिसद जनसंख्या व 10 फिसद क्षेत्रफल के आधार पर होगा खर्च

बीडीओ ने कहा कि केंद्रीय वित्त आयोग की अनुशंसा तथा राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार 15 वे वित्त मद मंे विमुक्त राशि का 75 फिसद ग्राम पंचायतों को, 15 फिसद पंचायत समिति को एवं 10 फिसद जिला परिषद को विमुक्त की जाएगी। कहा कि तीनों स्तर की पंचायतों की राशि का आवंटन 90 फिसद जनसंख्या एवं 10 फिसद क्षेत्रफल के आधार पर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकता के अनुसार योजना का चयन एवं क्रियान्वयन किया जा सकेगा। आबद्ध अनुदान मद का 50 फिसद आबद्ध अनुदान के रूप में विमुक्त की जाएगी। बताया कि इस मद की राशि का उपयोग संबंधित निकाय द्वारा आधारभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु किया जा सकेगा। स्वच्छता एवं ओडीएफ स्टेटस को बनाए रखने से संबंधित कार्य तथा पेयजल व्यवस्था वर्षा, जल संरक्षण एवं जल के पुनर्चक्रण से संबंधित कार्य किया जा सकेगा।

अगली बैठक के पूर्व योजनाओं की सूची सौंपने के निर्देश

बैठक में प्रखंड पंचायत समिति की अगली बैठक आगामी 11 अक्टूबर को निर्धारित की गई। इसके पूर्व पंचायत समिति सदस्य सभी योजना का चयन कर सूची सौंपने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव कुमार राम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड बीपीओ हीरो महतो, गजेंद्र प्रसाद सिंह समेत पंचायत समिति सदस्य रण बहादुर पासवान, मीना दास, हीरा देवी, इसराइल अंसारी, अहिल्या मांझी, अभिनव कुमार पासवान, लक्ष्मी देवी, हेमंती देवी, प्रमिला परमिला वर्णवाल, अशोक वर्मा, कार्तिक देवी, जानकी देवी, अंजू देवी समेत कई अन्य मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons