LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के नामचीन छड़ फैक्ट्र मोंगिया स्टील ने कंपनी के सुपरवाईजर के खिलाफ कराया धोखाधड़ी का केस दर्ज

गिरिडीहः
गिरिडीह के नामचीन छड़ फैक्ट्री मोंगिया स्टील प्रबंधन ने फैक्ट्री के सुपरवाईजर गोपाल सिंह भावलिया के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में कंपनी के सात लाख 76 हजार रुपये गबन करने का केस दर्ज हुआ है। सुपरवाईजर के खिलाफ कंपनी के फोरमेन महेन्द्र सिंह ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। फोरमेन के दिए आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने शुरुआती जांच में आरोपी के मोबाइल लोकेशन को खंगाला, तो आरोपी सुपरवाईजर का मोबाइल लोकेशन हावड़ा-बीकानेर ट्रेन के कोच-बी के बर्थ नंबर 42 पर पता चला। इधर थाना को दिए आवेदन में फोरमेन ने सुपरवाईजर पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीतें 24 अक्टूबर की शाम सुपरवाईजर को सात लाख 76 हजार का भुगतान फैक्ट्री के मजदूरों को देने के लिए किया गया था। आरोपी सुपरवाईजर के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले फोरमेन महेन्द्र सिंह भी राजस्थान के सिकर जिला के खंडेला थाना के पुजारीकबास गांव का रहने वाले है। आवेदन में फोरमेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी सुपरवाईजर को फैक्ट्री के शिफ्ट प्रभारी अशोक सिंह के माध्यम से सात लाख 76 हजार दिया गया था। लेकिन मजदूरों को भुगतान करने के बजाय सुपरवाईजर गोपाल सिंह भोवालिया 24 अक्टूबर को ही गिरिडीह से फरार हो गया। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने आरोपी से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने किसी का फोन नहीं उठाया। वहीं बुधवार की देर रात फोरमेन के आवेदन पर केस दर्ज किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons