LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

पचंबा थाना में पोस्टेड पुलिस जवान का था किसी और युवती से अफेयर, नाराज पत्नी से विवाद के कारण किया सुसाईड

जानकारी मिलने के बाद देर से पहुंचने पर सीओ से नाराज दिखे जवान


पत्नी और मां के रहते कमरे में खुद को बंद कर किया सुसाईड

गिरिडीहः
गिरिडीह के पचंबा थाना में पोस्टेड 32 वर्षीय पुलिस जवान राजीव एक्का ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया। मृतक राजीव एक्का हजारीबाग के बरही के किसी गांव का रहने वाला था। सुसाईड का कारण विवाहित होने के बाद भी मृतक जवान का किसी और युवती से अफेयर होने से नाराज पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। मृतक जवान गिरिडीह-डुमरी रोड के न्यू पुलिस लाईन स्थित पुलिस क्वार्टर में अपनी मां, पत्नी प्रतिमा मुर्मु और एक भगिनी के साथ रहता था। मृतक पुलिस कर्मी राजीव अपने इसी क्र्वाटर के कमरे में पंखे में रस्सी पर फंदे से झूलकर सुसाईड किया। जिस क्र्वाटर में पुलिस कर्मी ने सुसाईड किया। उस क्र्वाटर के अगल-बगल कई और पुलिस कर्मियों के क्र्वाटर थे। इसके बाद भी घटना की जानकारी सुबह करीब छह बजे होने के बाद भी किसी को पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी विनोद रवानी, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चाौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी रत्नेश ठाकुर के अलावे पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह और पचंबा थाना के एसआई राजीव सिंह व मुंशी यादव समेत कई पुलिस कर्मी भी पुलिस जवान के क्र्वाटर पहुंचे।


इस बीच घटना की जानकारी सदर अचंलाधिकारी रवीन्द्र सिन्हा को भी दिया गया। लेकिन सीओ करीब दो घंटे लेट से पहुंचे। सीओ के लेट पहुंचने को लेकर पुलिस कर्मियों में गुस्सा भी दिख रहा था। इस बीच किसी प्रकार जवानों ने संयम बनाएं रखा। इस दौरान सीओ रवीन्द्र सिन्हा के मौजदूगी में मृतक जवान के शव को फंदे से उतारा गया। मृतक पुलिस कर्मी करीब छह माह से पचंबा थाना में तैनात था। मृतक राजीव के सुसाईड की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार देर रात ड्यूटी कर जवान क्र्वाटर लौटा। और सो गया। वहीं गुरुवार की सुबह मृतक पुलिस कर्मी राजीव एक्का व उसकी पत्नी प्रतिमा मुर्मु के बीच जमकर विवाद हुआ। जिस दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। उस वक्त मृतक की मां घर की सफाई कर क्र्वाटर के नीचे थी। पत्नी से हुए विवाद के बाद मृतक पुलिस कर्मी राजीव कमरे में घुसा। और कमरे को बंद कर फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया। इस दौरान जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तो पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी ने सहयोग के आसपास के पुलिस कर्मियों को बुलाया। फिर दरवाजा किसी प्रकार खोला गया। तो लोगों ने देखा कि पुलिस कर्मी का शव फंदे से लटक कर झूल रहा है। पुलिस कर्मी के आत्महत्या का कारण उसका किसी और युवती के साथ अफेयर होना बताया जा रहा है। इसी रवैये से दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons