LatestNewsझारखण्ड

सहायक पुलिस के पद पर बहाल गिरिडीह के पुलिस जवानों ने शुरु किया अनिश्चितकालीन हड़ताल

गिरिडीहः
सहायक पुलिस के पद पर बहाल किए गए गिरिडीह के 85 सहायक पुलिस कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दिया। इनमें कई महिला पुलिस कर्मी भी शामिल है। जो सेवा स्थायी की मांग को लेकर न्यू पुलिस लाईन में हड़ताल शुरु की। एक साथ 85 सहायक पुलिस के जवानों के हड़ताल पर जाने के बाद जिले की यातायात व्यवस्था के साथ विधि-व्यवस्था का बिगड़ना तय है। साथ ही कोविद-19 की ड्यूटी भी प्रभावित होगा। अनिश्चित कालीन हड़ताल में शामिल सहायक पुलिस के जवानों में पूजा कुमारी, आरती कुमारी, महेश राय, युगल किशोर, राजकिरण, बालकिरण समेत कई जवानों ने कहा कि हेंमत सरकार ने सरकार गठन के बाद राज्य के उन 12 जिलों के सहायक पुलिस कर्मियों को भरोषा दिलाया था। कि सरकार बनने के बाद उनकी सेवा स्थायी किया जाएगा। लेकिन नौ माह बीत चुके है। अब तक कोई पहल नहीं किया जा रहा है। सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में ही जिले के सहायक पुलिस जवानों ने हड़ताल शुरु किया है। जबकि सहायक पुलिस जवानों से भी स्थायी पुलिस जवानों के तर्ज पर ड्यूटी लिया जाता है। इसके बाद भी 10 हजार के मानदेय पर ड्यूटी कराया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons