LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

चिकित्सक डा. विकास पहुंचे वृद्धाश्राम वृद्धों के बीच किया स्वेटर और भोजन का वितरण

गिरिडीहः
दीपावली के मौके पर चिकित्सक सह भाजपा नेता डा. विकास लाल शुक्रवार को शहर के बस पड़ाव स्थित स्न्नेहद्वीप वृद्धाश्राम पहुंचे। जहां चिकित्सक डा. विकास लाल ने आश्रम में रहने वाले वृद्धों के बीच स्वेटर और दीपावली के भोजन का वितरण किया। आश्रम में रहने वाले हर वृद्धों को भाजपा नेता ने स्वेटर देने के साथ भोजन और मिठाई बांटा। साथ वृद्धों को दीपावली की शुभकामना भी दिया। और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान डा. विकास लाल ने दीपावली को अंधेरे में पर्व का त्योहार बताते हुए कहा कि आश्रम में रहने वाले इन वृद्धों के बीच दीपावली की खुशियां नहीं हो। ऐसे में दीपावली जैसे त्योहारों का कोई औचित्य नहीं। क्योंकि खुशियों का त्योहार दीपावली इन वृद्धों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने भर पूरा होता है। आश्रम में डा. विकास के साथ भाजपा नेता सदानंद राम और सुनीत सिंह भी पहुंचे थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons