LatestNewsगुजरातदेश

पाकिस्तान ने 40 भारतीय मछुआरों का किया अपहरण

गुजरात। पाकिस्तानी मरीन एजेंसी ने गुजरात के 40 मछुआरों समेत 8 बोट का अपहरण भारतीय समुद्री सीमा से कर लिया है। अपहरण किए गए बोटों में 7 पोरबंदर व एक बोट वेरावल की है। फिलहाल मछुआरों को कहां रखा गया है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आए दिन मछुआरों का होता है अपहरण

इस संबंध में गुजरात बोट एसोसिएशन के पदाधिकारी अश्विन दुधिया ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आए दिन मछुआरों का अपहरण किया जाता है। बताया कि तीन माह के लंबे अंतराल  के बाद मछुआरे समुद्री क्षेत्र में मछलियां पकड़ने गए थे। कहा कि इस मानसून के बाद यह पहली घटना है।

पूर्व में भी 60 मछुआरों का हुआ था अपहरण

गौरतलब है कि पूर्व में भी पाकिस्तान मरीन सिक्योरिटी एजेंसी ने 60 भारतीय मछुआरों का अपहरण किया था। वे सभी सौराष्ट्र और पोरबंदर के रहने वाले थे। सूत्रों के अनुसार 10 बोट में सवार होकर 60 मछुआरे अतंरराष्ट्रीय जल सीमा के निकट मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी मरीन सिक्योरिटी एजेंसी ने उनका बंदूक की नोंक पर अपहरण कर कराची बंदरगाह ले गए थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons