LatestNewsझारखण्डराँची

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मनाई देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जयंती

  • मोर्चा ने सरकार से की पांच सूत्री मांगे
  • 3 जनवरी को प्रथम महिला शिक्षिका दिवस मनाने की घोषणा करंे सरकार: राजेश गुप्ता

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के द्वारा रविवार को देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 190वीं जयंती समारोह आशीर्वाद भवन में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर व माता सावित्रीबाई फुले के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम शिक्षिका ही नहीं महिलाओं के सशक्तीकरण की एक बड़ी नींव थी। जिन्होंने समाज के लिए सर्वस्व त्याग कर समाज में व्याप्त रूढ़ीवादी व्यवस्था के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। वे शिक्षिका के साथ समाज सुधारक और मराठी कवि भी थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा केंद्र और राज्य सरकार से मांग करती है कि महाराष्ट्र और राजस्थान सरकार की तरह 3 जनवरी को महिला शिक्षिका दिवस के रूप में मनाने, शिक्षण संस्थानों में उनकी तस्वीर व प्रतिमा स्थापित करने, सावित्रीबाई फुले जी के नाम से महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए महिला आर्थिक विकास मंडल की स्थापना करने, राजधानी रांची में माता सावित्रीबाई फुले की आदम कद प्रतिमा स्थापित करने व माता सावित्रीबाई फुले के नाम से महिला यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाए।

विधवा विवाह, अवैध बच्चों के लिए पालन घर की की थी व्यवस्था

विशिष्ट अतिथि डॉ दिलीप सोनी ने कहा कि सर्वस्व त्याग कर समाज में व्याप्त रूढ़िवादी खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। 150 साल पूर्व माता सावित्रीबाई फुले ने विधवा विवाह ही नहीं अवैध बच्चों के लिए पालन घर की व्यवस्था भी की थी। प्रो0 प्रेम सागर केसरी ने कहा कि इस देश के सभी वर्गों के महिलाओं के लिए कठिन संघर्ष कर क्रांतिकारी बदलाव किया है इसी का परिणाम है आज देश की महिलाएं पुरुष की बराबरी कर रही हैं। सीए सुनील कुमार जायसवाल ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने जो क्रांतिकारी बदलाव किया है उसी तरह की बदलाव करने के लिए हमें अपने आत्मबल को मजबूत करनी होगी।
पाल महासभा के संरक्षक अवधेश पाल ने कहा कि इस देश से जात-पात को हटाकर ही हम माता सावित्रीबाई फूले के सपनों को पूरा कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन विक्रांत विश्वकर्मा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन राम लखन साहू कर रहे थे।

कार्यक्रम में थे उपस्थित

कार्यक्रम में डॉ दिलीप कुमार सोनी, प्रो. प्रेम सागर केसरी, प्रमोद कुमार, अधिवक्ता मदन महतो, डॉ अजय कुमार गुप्ता, महासचिव मो. अल्तमस, प्रदेश सचिव प्रेम नाथ साहू, धनेश्वर साहू, राजेंद्र मालाकार, अशोक कुमार कुशवाहा, महानगर प्रभारी, सुधीर राय, रितेश कुमार पोद्दार, पुष्कर सिंह मुंडा, कार्यालय प्रभारी आसिफ अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons