LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

शिक्षा से हर वर्ग को जोड़ने के लिए पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले का होना गर्व की बातः सोनू

झामुमो के गिरिडीह कार्यालय में मनाया गया जयंती

गिरिडीहः
देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई ज्योतिराव फूले के 190वीं जंयती रविवार को गिरिडीह झामुमो कार्यालय में मनाया गया। पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक समेत पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सावित्री बाई फूल के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर विधायक सोनू ने कहा कि यह बेहद गर्व करने की बात है कि देश को पहले शिक्षक के रुप में एक महिला मिली। समाज में सबसे अधिक जिस जाति को पिछड़ा माना जाता है। उसी समाज की एक महिला ने देश को शिक्षित करने का संकल्प ली। और पूरे देश में दलित समाज को एक पहचान दिलाई। विधायक ने कहा कि अब स्मृति को मानने के बजाय उनके द्वारा किए गए कार्य को हर समाज के बीच पहुंचाना महत्पूर्ण होगा। कार्यक्रम को झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि सावित्री बाई फूले को एक खास समाज का कहना उचित नहीं। बल्कि, शिक्षा की मशाल जलाने वाली महिला सावित्री बाई फूल पूरे समाज की धरोहर थी। इस दौरान पार्टी के कई वक्ताओं ने सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम में पार्टी के सचिव महालाल सोरेन, शाहनवाज असांरी, गीता हाजरा, सुनीता शर्मा, ललिता देवी, भैरो वर्मा, अभय सिंह, दिलीप रजक, आनंद मिश्रा, चांद रशीद, शोभा यादव, सुमन सिन्हा, उषा ठाकुर समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons