LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बगोदर के प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में मौत

बगोदर विधायक ने परिवार को दिलाया मुआवजा

गिरिडीह। बगोदर प्रखंड अंतर्गत बनपुरा गांव निवासी महादेव महतो के पुत्र की मौत मनोज महतो (27) की मौत गुरुवार को महाराष्ट्र के सतारा जिले में काम के दौरान हो गई। वह सतारा स्थित बीपी पाटिल कंपनी के अंदर ठीकेदारी में टनल बनाने का काम करता था। घटना के बाद बगोदर विधायक बिनोद कुमार सिंह की पहल पर मृतक के परिजनों को ढाई लाख का चेक कम्पनी द्वारा दिया गया। बताया गया कि घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक ने कम्पनी के संवेदक से बात की और मुआवजा के तौर पर ढाई लाख देने की बात की। बताया गया कि जब तक इंसोरेंस की राशि का भुगतान नही जाता है, तब तक ढेकेदार के द्वारा मनोज महतो की पत्नी तारा देवी को प्रति माह पांच हज़ार रुपए देगा। वहीं विधायक बिनोद सिंह ने झरखण्ड सरकार से आपदा राहत प्रवासी मजदूर कोष से भी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान हरेंद्र कुमार सिंह, महादेव महतो, भेरो दास, सुरेश दास, लिलो महतो उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons