LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

एनएमओपीएस के सदस्यों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया गांधी जयंती

पुरानी पेंशन ही विकल्प का दिया सभी ने नारा

गिरिडीह। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के तहत शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के मौके पर गाँधी चैक में महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु आह्वान पर आज देश के सभी जिलों राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मौके पर सभी लोगों ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को आजाद कराया। उसी प्रकार हम सभी कर्मचारी, पदाधिकारी, शिक्षक एनपीएस से आजादी पाने और पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर आंदोलन करते हुए अपना उद्देश्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का नारा है हमारा संकल्प पुरानी पेंशन ही विकल्प।

एनपीएस के गुलामी तले दबे है 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक व कर्मचारी

कार्यक्रम के जिला संयोजक इम्तियाज अहमद ने कहा कि जिस प्रकार आजादी से पहले हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम था। उसी प्रकार 2004 ई के बाद के नियुक्त सरकारी कर्मचारी, पदाधिकारी, शिक्षक एनपीएस के गुलामी तले दबे हुए हैं और इससे आजादी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे है। कहा कि झारखण्ड सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी पुरानी पेंशन बहाली हेतु वादा किया था और कल भी हमारे राज्य कार्यकारणी के सदस्यों के समक्ष वादा दुहराया गया है। इसके लिए हम सभी कर्मचारी वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं।

कई शिक्षक थे उपस्थित

कार्यक्रम जिला संयोजक इम्तियाज अहमद के अलावे जिला संरक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, मो. अख्तर अन्सारी, महेन्द्र कुमार दांगी, राजेश कुमार सिंह, त्रिपुरारी प्रसाद सिंह, मो. मुस्तकीम, मोहन मंडल, अब्दुल सुब्हान अंसारी, लाल मोहन दास, मो. सनाउल्लाह, मो. सकील अहमद, पंकज कुमार चक्रम सहित सैकड़ो साथी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons