LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह में धूमधाम के साथ किया गया भगवान चित्रगुप्त की पूजा, तो बहनों ने भाई के लंबी आयु के लिए किया भाई दूज

गिरिडीहः
कलम और कागज के देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा शनिवार को गिरिडीह में धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान जिले में भाई-बहन के रिश्ते का पवित्र पर्व भाई दूज भी धूमधाम से मनाया गया। भगवान चित्रगुप्त की पूजा को लेकर शहर के कई स्थानों में मूर्ति स्थापित किया गया था। लेकिन वकालतखाना में कायस्थ महासभा की और से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने अटूट आस्था के उनका आह्वान किया। वकालखतखाना में ही कई अधिवक्ताओं के साथ पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय भी जुटे। जहां अधिवक्ताओं ने विधी-विधान से भगवान चित्रगुप्त का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना किया। इस बीच शहर के शास्त्री नगर में ही रंजय बरदियार समेत अन्य सदस्यों द्वारा मूर्ति स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। वहीं दोपहर में पूजन स्थलों में भैयारी का आयोजन किया गया। जिसमें कायस्थ समाज के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।


इधर भाई के लंबी आयु के लिए बहनों द्वारा भाई दूज का त्योहार भी धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनें पूजा-अर्चना की तैयारी में सुबह से ही जुट गई थी। शुभ मुर्हुत के साथ बहनें सामूहिक रुप से पूजा-अर्चना के लिए जुटी। और पूरे विधी-विधान के साथ बहनों ने लंबी आयु की कामना किए पूजा किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons