LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

आजादी के अमृत महोत्सव पर गिरिडीह विधिक सेवा प्राधिकार पहुंचा कोवाड़, किया मेगा कैंप का आयोजन

महिला स्वयं सहायता समूह के बीच परिसंपतियों का वितरण, दिव्यांगो को दियाा गया ट्राई साईकिल

गिरिडीहः
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर गिरिडीह विधिक सेवा प्राधिकार की और से शनिवार को सदर प्रखंड के कोवाड़ मैदान में पेन इंडिया जागरुकता सह मेगा कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कई लाभुकों के बीच परिसंपतियों का वितरण किया गया। तो पेन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत हाई कोर्ट के न्यायधीश राजेश शंकर, प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश वीणा मिश्रा, डीसी राहुल सिन्हा और एसपी अमित रेणु ने दीप जलाकर किया। मौके पर पेन इंडिया जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जस्टिस राजेश शंकर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर विधिक सेवा प्राधिकार उस वर्ग तक पहुंचने के प्रयास में है। जो अब तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित रहे।

जस्टिस ने विधिक सेवा प्राधिकार के पेन इंडिया कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे ही कार्यक्रम के माध्यम से हर जरुतमंदो तक पहुंचा जा सकता है। क्योंकि आज जिन लोगों के बीच परिसंपतियों का वितरण किया जाएगा। उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा भी जाएगा।
इस दौरान प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश वीणा मिश्रा ने आयोजन स्थल में जुटे ग्रामीणों के बीच कहा कि अमृत महोत्सव उन लोगों के जीवन संवारने की एक पहल है। जो जागरुकता के अभाव में सरकारी योजनाओं से खुद को दूर रखे हुए थे। डीसी राहुल सिन्हा ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार का यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र और ग्रामीणों के जीवन स्तर को उपर करने का प्रयास है। इस दौरान पेन इंडिया कार्यक्रम के दौरान कोवाड़ के एक स्वयं सहायता समूह को एक करोड़ 80 लाख का चेक स्वरोजगार के लिए दिया गया। तो कई सहायता समूह के बीच परिसंपतियों का चेक बांटा गया। जबकि कई लाभुकों के बीच स्वरोजगार को लेकर ही परिसंपतियों का वितरण किया गया। इस दौरान कुछ दिव्यांगो के बीच ट्राई साईकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडिओ दिनेश महतो समेत काफी संख्या में इलाके के ग्रामीण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons