LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

निर्माणधीन मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने की बैठक

  • मंदिर निर्माण के लिए पूरे प्रखंड वासियों से सहयोग लेने का लिया गया निर्णय

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड मुख्यालय एमआरएफ शोरूम के पीछे रामनगर में निर्माणधीन राम मन्दिर को भव्य रूप देने को लेकर तिसरी प्रखंड के गणमान्य लोगां की एक बैठक मंदिर निर्माण स्थल पर आयोजित किया गया है। जिसमे समाजसेवी सह भाजपा नेता मोहन बरनवाल ने कहा तिसरी का राम मंदिर तिसरी, गांवा, देवरी और जमुआ प्रखंड के लोगां के लिए आस्था का केंद्र होगा। मंदिर निर्माण गुणवत्तायुक्त भव्य निर्माण हेतु तिसरी प्रखंड के युवा अपना कदम बढ़ा चुके है।

आजसू नेता अशोक सिंह ने कहा कि तिसरी में भगवान राम का मंदिर निर्माण होना तिसरी प्रखंडवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। राम मंदिर निर्माण में तिसरी जानता में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर निर्माण में यहां के जनता तन मन और धन तीनों से भरपूर सहयोग करेगी। कई पंचायतों में एक टोली बनाकर भ्रमण किया जायेगा। मंदिर निर्माण हेतु भगवान श्रीराम के भक्तों से सहयोग राशि एकत्रित किया जायेगा।

इस मौके पर समाजसेवी मुन्ना बरनवाल, बिट्टू बरनवाल, पत्रकार अमरदीप सिन्हा, रंजन बरनवाल, अजय प्रजापति, चंदन भारती, बिट्टू बरनवाल, सुखदेव सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons