LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

सड़क दुर्घटना में हुई शराब व्यवसाई की मौत

  • अनियंत्रित होकर खेत में गिरा था चार पहिया वाहन
  • बिहार शरीफ से गावां लौट रहे थे शराब व्यवसाई

गिरिडीह। गावां सतगावां मुख्य मार्ग में मंझने के समीप शनिवार की देर रात चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो कर गिर गया था। घटना में 5 लोग घायल हो गए थे जिसमें 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार गावां सरकारी शराब दुकान के मालिक दिवाकर सिंह पिता सुरेंद्र सिंह उक्त वाहन से अपने साथियों के साथ बिहार शरीफ से गावां स्थित अपने दुकान आ रहे थे। इसी बीच उनका चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर मंझने पुल के समीप खेत में जा गिरा था। जहां से ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए थे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विगत हो कि चार पहिये वाहन में मृतक के अलावा घनपत कुमार, सतीश यादव, नीतीश कुमार और बौली कुमार मौजूद थे। जिनमे से तीन की स्थिति सामान्य बताई जा रही है वहीं एक का पांव टूट गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons