LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

विशेष अभियान में 6997 संदिग्धों की हुई जांच, 17 पाए गए कोरोना पाॅजिटिव

गिरिडीह। रैपिड एंटीजन टेस्ट के विशेष अभियान के दौरान रविवार को गिरिडीह जिले से करीब 17 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इस बात की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डाॅ अवद्येश सिन्हा ने कहा कि रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट का विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान में जिले भर से 6997 रैपिड एंटीजन टेस्ट किये गए। जिनमें 17 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पीरटांड के छह, बेंगाबाद के चार, देवरी केे दो, डुमरी, गांवा, गांडेय, जमुआ, व धनवार के एक एक पाॅजिटीव शामिल हैं। कहा कि अन्य संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमितों के कुल एक्टिव मामले 310 हो गए हैं। बताया कि रविवार को 25 संक्रमितों को कोविड 19 अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया। जबकि नए मरीजों में कुछ को कोविड 19 सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ मरीजों को घर पर रहने का शपथ पत्र दिया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons