LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जमुआ प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह, खूब उड़े अबीर गुलाल

गिरिडीह। जमुआ प्रेस क्लब ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह मनाया। प्रखंड के ओरारी डेम के पास जमुआ प्रेस क्लब के सदस्यों ने आपस में मिलकर रंगारंग होली मिलन समारोह मनाया। सुबह से कार्यक्रम में पहुंचे क्लब के सदस्यों ने ढोल मंजीरे के साथ फाग का गायन शुरू किया। क्लब के वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र हाजरा ने फाग के कई गीतों को सुनाकर सभी को झूमने को मजबूर किया। रामचन्द्र हाजरा का साथ पत्रकार सुधीर द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, लक्ष्मण मंडल, प्रमोद गुप्ता, मनोज राम इत्यादि ने दिया। लोगों ने बताया कि होली भाईचारे और मोहब्बत का पर्व है। यह आपस में स्नेह और भाईचारा बढ़ाता है। आपसी सद्भाव बढ़ाता है। हम पत्रकार हमेशा से अच्छे चीजों को विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं साथ हीं बुरे और असामाजिक तत्वों के चेहरों से नकाब हटाने का भी कार्य करते हैं। हम प्रशासन के भी अच्छे कार्यों को आगे लाते हैं और भ्रष्ट पदाधिकारियों को भी नापने का कार्य करते हैं। हम पत्रकारों का धर्म मानवता और जात इंसानियत होता है। हम किसी खास जाति, मजहब और विचार से बंधे नहीं होते। जमुआ प्रेस क्लब अपनी इसी पहचान के साथ वर्षों से कार्य करता आ रहा है। कार्यक्रम में लोगों ने खुद बनाकर सामूहिक भोजन किया और आपस में अबीर गुलाल खेले। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार कंचन सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, मो. इकबाल, प्रवीण कुमार, सुनील वर्मा, रामचन्द्र हाजरा, रवि राजा, सुधीर द्विवेदी, लक्ष्मण मंडल, मनोज कुमार, प्रमोद गुप्ता, आशीष कुमार मंटू, चन्दन कुमार, बद्री यादव व बी. के. चैरसिया की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में आगामी 18 अप्रेल को होने वाले कवि सम्मेलन की भी चर्चा की गई। सब को साथ मिलकर चलने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया प्रेस क्लब, जमुआ का यह कार्यक्रम न सिर्फ जमुआ बल्कि जिला के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons