LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरेापी को किया गिरफ्तार

18 जनवरी को पड़ोस के चाचा ने बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के बेलगडा में एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पीड़िता की मां ने 18 जनवरी को कोडरमा थाना में राम विलास यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद कोडरमा पुलिस ने छापेमारी करके दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

क्या था मामला

कोडरमा थाना में राम विलास यादव के खिलाफ एक बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता के माता के बयान पर 18 जनवरी को दर्ज किया गया। दर्ज मामले में बताया गया था कि 17 जनवरी के दोपहर में पीड़िता रीता कुमारी (काल्पनिक नाम) उम्र 7 वर्ष अपने घर के बाहर खेल रही थी। खेलने के दौरान रिश्ते में चाचा रामविलास यादव ने बच्ची से पानी मांगा। बच्ची उसी के घर से पानी लाने गई तभी रामविलास यादव ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए उल्टी करते हुए घर आकर मां को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना को लेकर सोमवार को कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफतार कर लिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons