Latestझारखण्ड

गिरिडीह में कोरोना के 29 नये केस आये सामने

दो संक्रमित नगर निगम के

गिरिडीह। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते संख्या के कारण गिरिडीह में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर साढ़े तीन सौ के पार हो चुका है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93 नए केस सामने आएं। लेकिन स्वास्थ विभाग के आंकड़ो के अनुसार जिले में 29 नए केस आएं है। क्योंकि रांची से जारी लिस्ट में अधिकांश संक्रमितों के नाम डबल आने के कारण भ्रम फैला। इधर सिविल सर्जन डा. अवद्येश सिन्हा ने भी 29 नये केस की पुष्टि करते हुए बताया कि 93 नये केस में कई पुराने संक्रमितों का लिस्ट भेज दिया गया है। जिसमें पिछले तीन से चार दिनों के भीतर मिले कोरोना संक्रमित है। सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि कुछ नाम डबल कर भेजे गए है, जिसकी जांच की जा रही है।

हालांकि 29 नए केस सामने आये है, उसमें गिरिडीह नगर निगम के 2 कर्मचारी के अलावे 27 देवरी प्रखंड के अलग-अलग गांव के संक्रमित है। सिविल सर्जन के अनुसार निगम के दोनों संक्रमितों को एएनएम हाॅस्टल स्थित कोविद-19 सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। इधर रविवार को कोविद-19 सेंटर से छह संक्रमितों को उनका दुसरा रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुक्त किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons