LatestNewsझारखण्डराँची

रांची के अपर बाजार स्थित एक मंदिर में आसमाजिक तत्वों ने की तोड़ फोड़

  • घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, बाजार कराया बंद
  • पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किया शांत

रांची। रांची के मुख्य औद्योगिक मंडी अपर बाजार में स्थित एक धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों द्वारा बुधवार की रात तोड़फोड़ किये जाने से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। इस धटना के विरोध में गुरुवार की सुबह लोगों ने अपर बाजार की सभी दुकाने बंद करा दी और सड़क पर आकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ करने पर आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। जिससे अपर बाजार का माहौल सामान्य हो गया। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आसामाजिक तत्वों की शिनाख्त करने में जूट गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons