LatestNewsझारखण्डराँची

बेंगलुरु में इलाज के दौरान झारखंण्ड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन

  • चारा घोटाला में कोर्ट ने सुनाई थी पांच साल की सजा
  • कुछ दिन पूर्व ही इलाज के लिए गये थे बेंगलुरु

रांची। झारखंण्ड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का गुरुवार को बेंगलुरु में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल के दिनों में वे बेंगलुरु इलाज कराने गये थे। चारा घोटाला में सजा पा चुके सजल चक्रवती वर्तमान में जमानत पर चल रहे थे। उन्हें चारा घोटाले में संलिप्त पाया गया था और कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई थी।

लालू के चहेते अफसरों में एक थे सजल

गौरतल है कि पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती 90 के दशक में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के चहेते अफसरों में से एक थे। वे रांची के उपायुक्त भी रह चुके थे। यहां तक कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रांची के एक अंग्रेजी दैनिक के पत्रकार के रूप में की थी। हालांकि बाद में उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा पास प्रशासनिक में आ गये थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons