LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आप सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने से पार्टी नेताओं में हर्ष

  • कहा लोकतंत्र की हुई जीत

गिरिडीह। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मंगलवार को जमानत दिए जाने के बाद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पार्टी सांसद संजय सिंह को जमानत दिया जाना सत्य की जीत है। कहा कि देर सबेर आम आदमी पार्टी के सभी नेता रिहा होंगे। आज तक चारों नेता के घर से एक रुपया बरामद नहीं हुआ।

कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से उपजी हुई पार्टी है, लेकिन देश में अभी तानाशाही चलाने वाली सरकार चल रही है। केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इतिहास में पहली बार विपक्ष के मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। कहा कि जांच एजेंसी के माध्यम से विपक्ष को जेल में डालकर चुनाव जीतने का उनका सपना सपना ही रह जाएगा। देश की जनता संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर उतर चुकी है। इसकी एक झलक दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ महारैली में दिख चुका है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons