LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

देवघर में आयोजित अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने गिरिडीह टीम रवाना

  • टूर्नामेंट के दौरान गिरिडीह टीम का देवघर, साहिबगंज, बोकारो, गोड्डा एवं चतरा से होगा मुकाबला

गिरिडीह। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में देवघर में आयोजित अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए मंगलवार को गिरिडीह से खिलाड़ियों की टीम देवघर के लिए रवाना हुई। गिरिडीह टीम में आदित्य कुमार, शिवम सागर मिश्रा, नैतिक राज, प्रियांशु कुमार, क्षितिज शर्मा, अभिमन्यु कुमार पटवा, आयुष कुमार बरनवाल, मो0 शाहिद अफरीदी, आदर्श कुमार शर्मा, मो0 आलम, मोहित कुमार विश्वकर्मा, अच्युत नंदन, श्रेयांश शर्मा, दीपेश विनोद, सुभाष कुमार, जीत शर्मा शामिल है। जिनका मुकाबला देवघर, साहिबगंज, बोकारो, गोड्डा एवं चतरा से होगा। वहीं गिरिडीह का तीन मैच देवघर तथा दो मैच गोड्डा में खेला जायेगा।

मौके पर गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी, सदस्य बबलू शर्मा एवं अविनाश कुमार, संघ के अन्य पदाधिकारी भरत मिश्रा, अजय तिवारी, नवीन सिन्हा, रमेश यादव, विक्रम सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons