LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सरिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान किए 9 लाख 95 हजार जब्त

  • मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू होने के बाद से अब तक जिले में एक करोड़ 77 लाख 33 हजार 340 रूपए किए जा चुके है जप्त

गिरिडीह। चुनाव को लेकर गिरिडीह पुलिस पूरी सक्रियता के साथ वाहन जांच में जूटी हुई है। जिसके परिणाम स्वरूप ही वाहन जांच में बड़े पैमाने पर रूपयों के साथ साथ कई अवैध सामान जप्त किए जा रहे है। इसी क्रम में जिले के सरिया थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात वाहन जांच अभियान के क्रम में एक वाहन से 9 लाख 95 हजार रूपये नगद जब्त किए। जानकारी के अनुसार जब्त 9 लाख 95 हजार रुपए को सरिया थाना पुलिस ने बगोदर से सरिया आ रहे शक्ति प्रकाश के बाइक से जब्त किया है। पुलिस अब शक्ति प्रकाश से पूछताछ करने में जूटी हुई है।

इधर एसपी दीपक कुमार शर्मा के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट लगने के बाद से अब तक गिरिडीह जिले में एक करोड़ 77 लाख 33 हजार 340 रूपए नगद जप्त किए जा चुके हैं। वहीं 1300 लीटर अवैध शराब के अलावे अलग अलग स्थानों से करीब 29 किलो गांजा बरामद किया गया है। बताया कि जप्त की गई नगद राशि व शराब, गांजा महुआ एवं अन्य पदार्थों का अनुमानित मूल्य लगभग 2 करोड़ 17 लाख रुपए है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons