LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के प्रतिभागियों ने किया उम्दा प्रदर्शन

  • स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पर जमाया कब्जा, संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

गिरिडीह। धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की प्रतिभागियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत व कास्य पदक पर कब्जा जमाने में सफल रही है। शनिवार को पदक जीत कर गिरिडीह लौटने में गिरिडीह जिला ताइक्वांडों एसोसिएशन के द्वारा प्रतिभागियों और कोच आकाश स्वर्णकार का अभिनंदन किया गया।

मौके पर कोच आकाश स्वर्णकार ने बताया कि गिरिडीह से कुल 11 प्रतिभागी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए धबनवाद गई थी। जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक के साथ 2 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किया है। बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गिरिडीह गुरुनानक स्कूल की प्रतिभागी अर्पिता स्वर्णकार ने अंडर 41 किलोग्राम के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। वहीं जैनब प्रवीण अंडर 55 किलोग्राम में रजत पदक, मोंगिया स्कूल की प्रतिभागी सोया कुमारी 59 किलोग्राम के केडेट वर्ग में स्वर्ण पदक, विधि भूषण 33 किलोग्राम में कांस्य पदक, सीसीएल डीएवी स्कूल की प्रतिभागी नव्या सिंह 20 किलोग्राम में स्वर्ण पदक और काव्या सिंह रजत पदक जीतने में सफल रही।

इधर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीत कर गिरिडीह लौटे प्रतिभागियों को अब अगले महीने नेशनल महिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जायेगी। पदक जीत कर गिरिडीह लौटे प्रतिभागियों को संघ के संरक्षक सह पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार, ज्योति स्वर्णकार, रोहित राय, शशिकांत विश्वकर्मा समेत अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons