LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह नगर निगम ने लगाया आपके अधिकार, आपके द्वार शिविर, लोग जुटे समस्याओं को लेकर वो दूर नहीं होते दिखे

गिरिडीहः
राज्य सरकार के अभियान आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपकी सरकार का आयोजन गिरिडीह नगर निगम तो कर रहा है। लेकिन सरकार के इस अभियान का फलाफल निगम निकाल नहीं पा रहा। शुक्रवार को ही निगम ने शहर के मकतपुर हाई स्कूल में इसी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें एक साथ तीन वार्ड 14, 15 और 16 के लोग जुटे। निगम ने शिविर का आयोजन तो लोगों के परेशानियों को दूर करने के लिए किया था। यही नही लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए कई कंप्यूटर आॅपरेटर प्रतिनियुक्त किए गए थे। तो निगम के इस शिविर का नेत्तृव खुद उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति कर रहे थे। जबकि कई वार्ड पार्षद और पार्षद प्रतिनिधी भी इस दौरान वहां मौजूद थे। शिविर में मृत्यु-जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े परेशानियों के साथ पानी कनेक्शन से जुड़े आवेदन के साथ जुटे थे। जबकि निगम पशुपालन, चिकित्सा के अलावे श्रम नियोजन से जुड़े आवेदनों को तलाश कर उसे दूर करने के प्रति गंभीर दिखा। यानि कि शिविर में जिस मकसद से वहां पहुंचे, उन समस्याओं को दूर करने की कोई व्यवस्था निगम के इस शिविर में नहीं था। तो जब परेशानियों को दूर नहीं होता देख लोगों की भीड़ भी वहां से निकलता दिखा। उस समस्या से लोगों का कोई संबध नहीं था। लिहाजा, समझा जा सकता है कि निगम द्वारा आयोजित आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार क्या फलाफल रहेगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons