Newsगिरिडीहझारखण्ड

ठग गिरोह के दो सदस्य धराए, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

गहने और बर्तन साफ करने के नाम पर करते हैं ठगी

कोडरमा। जिले में इन दिनों गहने व बर्तन साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रीय हैं। आए दिन भोली भाली महिलाओं को ये ठग अपना शिकार बना रहे हैं। बुधवार को इस गिरोह के दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों ठग भागलपुर निवासी मनीष कुमार और संजय कुमार बताए जा रहे हैं।

पूर्व में भी एक घर से सोने की चेन व अंगूठी लेकर हुए फरार

इस संबंध में ताराटाड़ निवासी लालमोहन प्रसाद ने तिलैया थाना में दोनों के खिलाफ ठगी का आवेदन दिया है। बताया कि बीते 24 सितंबर को पकड़े गए ठगों में से एक अपने एक अन्य साथी के साथ उनके घर आए थे और सोने की चेन व दो अंगूठी लेकर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि ये ठग पहले तो बर्तन और टाइल्स साफ करने के नाम पर घर में दाखिल हुए और धीरे-धीरे घर के अंदर घुस गए। उन्होंने बताया कि ठगों ने उनकी पत्नी से सोने की चेन और अंगूठी ठग कर फरार हो गए थे। बताया कि आज उनकी ठगी नहीं चल सकी और वे ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए।

ऐसे करते हैं ठगी

ठग गहने व बर्तन साफ करने की बात कह सारे गहने व बर्तन लेकर चंपत हो रहे हैं। महिलाओं से ये ठग गहने लेकर अपने ठिकाने पर साफ कर वापस देने की बात कहते हैं और फिर जब ये महिलाएं ठग के बताए स्थान पर अपने गहने लेने जाती है, तो वहां पर कोई नहीं मिलता है। सीधी सादी महिलाओं को ठगी का शिकार होने की खबर तब लगती है, जब ये ठग बताए गए स्थल से गायब मिलते हैं। इधर ग्रामीणों ने ठगों की जमकर धुनाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों ठगों को थाना ले गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons