LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह प्रेरणा शाखा ने किया सावन सह तीज महोत्सव का आयोजन

बच्चों के साथ सदस्याएं भी सावन के उल्लास में डूबी

गिरिडीहः
गिरिडीह प्रेरणा शाखा ने गुरुवार को शहर के श्याम मंदिर में सावन सह तीज महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव की शुरुआत मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रोहित जालान ने फीता काटकर किया। तो प्रेरणा की अध्यक्ष आशा खंडेलवाल के नेत्तृव में आयोजित महोत्सव में कई स्टाॅल भी लगाएं गए थे। जिसमें आर्कषक राखियों के साथ नन्हे बच्चों के लिए परिधान और सौदर्यं प्रसाधन के समान भी मौजूद थे। आयोजन स्थल की सजावट के साथ वृदांवन की झलक भी पेश की गई। इस दौरान महोत्सव में छह वर्षीय बच्ची रीता झुनझुनवाला ने राजस्थानी परिधान में स्वागत नृत्य पेश की। बच्ची के नृत्य को देख उपस्थित महिलाएं मंत्रमुग्ध रही। तो प्रेरणा की सदस्याओं ने मौके पर युवा मंत्र के पांरपरिक गीत पर ही नृत्य पेश किया। युवा मंच के पांरपरिक गीत पर प्रेरणा की महिला सदस्याओं ने भी राजस्थानी परिधान के बीच आर्कषक नृत्य पेश किया। महोत्सव मे बच्चों और बच्चियों के साथ युवतियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कई युवतियों ने मौके पर राजस्थानी गीत पर पांरपरिक नृत्य पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कमोवेश, सावन को लेकर प्रेरणा शाखा द्वारा आयोजित सावन सह तीज महोत्सव में उत्साह और उमंग का नजारा रहा। वहीं महोत्सव को सफल बनाने में संस्था की आईपीपी लक्ष्मी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, सरिता मोदी, रिया अग्रवाल, अर्चना केडिया ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons