LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

श्रम कानून में बदलाव के खिलाफ गिरिडीह बीमा कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

गिरिडीहः
श्रम कानूनों में किए गए बदलाव और रेलवे के नीजिकरण के खिलाफ मजदूर यूनियन के हड़ताल का समर्थन बीमा कर्मचारी संघ ने भी किया। इसी क्रम में एलआईसी के गिरिडीह कार्यालय के समक्ष बीमा कर्मचारी संघ ने ने बुधवार को प्रदर्शन कर जहां केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। वहीं गुरुवार को आहुत हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रदर्शन में शामिल संघ के नेता धर्मप्रकाश समेत कई कर्मचारी शामिल हुए। और श्रम कानून में किए गए बदलाव और रेलवे के नीजिकरण को लेकर केन्द्र के मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। प्रदर्शन में शामिल बीमा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कहा कि सरकार की हर नीतियां जनविरोधी हो चुकी है। श्रम कानून में बदलाव कर अब मोदी सरकार हर सेक्टर को पूंजीपतियो के हवाले करने के प्रयास में है। ऐसे में ट्रेड यूनियन और मजदूर संगठन द्वारा इन मुद्दों पर आंदोलन को तेज करेगी। प्रदर्शन में संहिता सरकार के साथ बीमा कर्मचारी संघ के कई सदस्य शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons