गिरिडीह चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक संपन्न, कोविद-19 के प्रोटोकाल के अनुसार पूजा करने का हुआ निर्णय
गिरिडीहः
गिरिडीह चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक गुरुवार को शहर के अधिवक्ता भवन में भाजपा नेता चुन्नूकांत के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मौजूद पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे विधी-विधान के साथ करने का निर्णय लिया। लेकिन चित्रगुप्त पूजा के दौरान होने वाले रिवाज प्रीति भोज को स्थगित करने पर सहमति बनी। समिति के सदस्यों ने कोविद-19 के प्रोटोकाॅल के अनुसार भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने की बात कही गई। इस बीच बैठक में कांग्रेस के दिवगंत नेता नरेन्द्र सिन्हा छोटन के अलावे दिवगंत अधिवक्ता दिलीप सहाय, अनिरुद्ध प्रसाद और शत्रुध्न प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन पर जहां दुख जताया गया। वहीं समाज के इन विभूतियों के निधन पर दो मिनट का शोक रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा गया। बैठक में अधिवक्ता चंदन सिन्हा, सतीश कुंदन, केशव दाराद, भाजपा नेता नवीन सिन्हा, ज्योतिष सिन्हा, विनय बक्सी, जयशंकर सिन्हा शिंकू और संजीव रंजन समेत कायस्थ समाज के कई सदस्य मौजूद थे।