LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह के हीरोेडीह स्थित घर गैस लिकेज से लगी भीषण आग, पांच लोग झूलसे

गिरिडीहः
गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के चुंगलखार के मंझिलाटोला गांव स्थित एक घर में गैस सिलेंडर से गैस लिकेज से लगी आग के कारण पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जबकि हजारों की संपति जलकर राख हो गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज धनबाद के असर्फी अस्पताल में चल रहा है। घायलों में मंझिलाटोला निवासी और गृहस्वामी दर्शन साव, पत्नी अलखा देवी, बेटा सुरज साव के साथ पड़ौस के रामकिशोर सिंह और दिनेश साव शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस त्वरित रुप से घटनास्थल पहुंची। और मामले की जानकारी ली। फिलहाल जो बाते सामने आई, उसके अनुसार सिलेंडर से गैस लिकेेज कर रहा था।

और इसी लिकेज के बीच खाना बनाते वक्त सिलेंडर में आग लगा, और पल भर में ही पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते। इसे पहले ही आग के चपेट में गृहस्वामी और उनकी पत्नी व बेटे समेत घर में लगी आग को बुझाने आएं पड़ौसी रामकिशोर सिंह और दिनेश साव भी गंभीर रुप से झुलस गए। इसके बाद और पड़ौसी जुटे, और पांचो को किसी तरह बाहर निकाला। इसी क्रम घर में लगी आग के कारण चाौकी, कपड़ा समेत कई और समान जलकर राख हो गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons