LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह के गांडेय में जामताड़ा के व्यक्ति की डिक्की से डेढ़ लाख नगद बरामद

गिरिडीहः
गिरिडीह के गांडेय में उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार को वाहन जांच अभियान के दौरान एक बाईक की डिक्की से डेढ़ लाख नगद रुपए जब्त किया। जामताड़ा के करमाटांड थाना इलाके के विकास गुप्ता के बाईक की डिक्की से जब्त किया गया। और अब मामले की जानकारी लेने में उड़नदस्ता की टीम जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार उपचुनाव और लोस चुनाव को लेकर गांडेय थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उड़नदस्ता टीम के दडांधिकारी अभिनव चन्द्रण और गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह थाना के समीप वाहन जांच अभियान में जुटे थे। जांच के क्रम में ही करमाटांड के विकास गुप्ता अपन बाईक से उधर से गुजर रहे थे। लिहाजा, पदाधिकारियों ने बाईक रुकवाया, और डिक्की की जांच की। तो डिक्की से डेढ़ लाख नगद रुपए बरामद किए गए। फिलहाल विकास गुप्ता से उड़नदस्ता की टीम पूछताछ में जुटी हुई है। जबकि गांडेय थाना पुलिस की मानें तो मामले में आयकर विभाग का सहयोग लिया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons