LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

रेफरल अस्पताल के मरम्मति कार्य में का जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक

संवेदक द्वारा मरम्मति कार्य में अनियमितता की मिली थी शिकायत

गिरिडीह। धनवार के पूर्व विधायक सह अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने बुधवार को रेफरल अस्पताल धनवार पहुँचकर हो रहे मरम्मति कार्यो का जायजा लिया। गौरतलब हो कि रेफरल अस्पताल राजधनवार में मरम्मति के बिना चारदीवारी व रेफरल अस्पताल न्याय की बाट जोह रहा था। जिसके बाद सरकार द्वारा रेफरल अस्पताल का मरम्मति कार्य आरंभ किया गया। संवेदक द्वारा मरमती कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिलने पर वे जायजा लेने रेफरल अस्पताल पहुँचे थे। उन्होंने मरम्मति कार्य का बिंदुवार जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि रेफरल अस्पताल में मरम्मति कार्य चल रहा है। दो पार्ट में मरम्मति हो रही है एक चाहरदिवारी और दूसरा अस्पताल का।

मरम्मति कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति किये जाने का लगाया आरोप

कहा कि संवेदक द्वारा मरम्मति कार्य का केवल खाना पूर्ति की जा रही है। अस्पताल में कही मरम्मति नही हुआ है, सिर्फ पोचाड़ा कर दिया गया है। चाहरदिवारी में कनभट्ट देना था लेकिन पुराने कनभट्ट का ही प्रयोग कर सरकारी पैसा का दुरुपयोग किया गया है। इस समस्या को लेकर सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत कराकर रेफरल अस्पताल में हो रहे मरम्मति कार्यो की जांच कर संवेदक पर कार्रवाई की मांग की जायेगी। वहीं रेफरल अस्पताल के मरीजों से मिलकर हालचाल जाना। जहां मरीजों ने अस्पताल में महिला डॉक्टर नही होने की शिकायत की। इस पर श्री अंसारी ने सरकार से महिला डॉक्टर की मांग करने का आश्वासन दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons