LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीहः सिहोडीह के आदर्श नगर में हुए हत्या के दुसरे दिन तीन महिला समेत सात पर हत्या का केस दर्ज

मृतक के बेटे के फर्द बयान पर हत्या की धाराओं के तहत हुआ केस दर्ज, सातों आरोपियों को भेजा गया जेल

घटना के दुसरे दिन मुहल्ले का माहौल रहा शांतिपूर्ण

गिरिडीहः
सिहोडीह के आदर्श नगर में जमीन विवाद में हुए हत्या की घटना के दुसरे दिन बुधवार को हत्या के सात आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सन्नी यादव के फर्द बयान के आधार पर गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस ने तीन महिला समेत सात आरोपियों के खिलाफ साजिश कर भागीरथ यादव की हत्या का केस दर्ज किया है। भागीरथ यादव की हत्या का आरोप लगाकर बेटे सन्नी ने केस दर्ज कराया। थाना कांड संख्या 298/20 में सन्नी यादव के फर्द बयान पर पुलिस ने जिन सात आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया है। उसमें प्रीतम यादव, प्रकाश यादव, राहुल यादव, प्रदीप यादव, जमुनिया देवी, सबिता देवी और जगिया देवी शामिल है। इन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ हत्या और मारपीट की धारा 147/148/149/ और 302 भादवि के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार को हुए घटना के दौरान आदर्श नगर से पुलिस ने आठ आरोपियों को उग्र भीड़ से सुरक्षित निकाल कर थाना ले गई थी। जिसमें प्रीतम यादव, राहुल, प्रकाश यादव, प्रदीप, जमुनिया, सबिता और जगिया देवी और लोधी यादव शामिल है। जबकि एक आरोपी संतोष घटना के दौरान फरार होने में सफल रहा था। वहीं मृतक के बेटे के फर्द बयान के आधार पर तीन महिला समेत सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। लिहाजा, अब यह स्पस्ट नहीं हुआ कि पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद भी लोधी यादव को मामले में अभियुक्त क्यों नहीं बनाया। वहीं फरार आरोपी संतोष को क्यों छोड़ दिया गया। इधर घटना के दुसरे दिन बुधवार को आदर्श नगर मुहल्ला का माहौल और हालात समान्य दिखा। दुसरे दिन मुहल्ले का हालात ही बता रहा था। कि लोगों ने एक झटके में घटना को भूला दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons