गिरिडीह में पहला जिला पर्षद बोर्ड का हुआ बैठक, अमृत वर्षा योजना के 75 तालाब निर्माण को मिला स्वीकृति
गिरिडीहः
गठन के बाद गिरिडीह जिला पर्षद का पहला बैठक सोमवार को जिप सभागार में हुआ। बैठक में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, बगोदर विधायक विनोद सिंह, गांडेय विधायक डा. सरफराज अहमद, उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव समेत जिप सदस्य और सदर प्रखंड की प्रमुख पूनम देवी भी शािमल हुई। इस दौरान बैठक में नवनिर्वाचित जिप सदस्यों का परिचय हुआ। तो बैठक में केन्द्र सरकार के अमृत वर्षा योजना के तहत पूरे जिले में 75 तालाब निर्माण की स्वीकृति भी दिया गया। लेकिन बैठक में शिक्षा विभाग और स्वास्थ विभाग के पदाधिकारियों की जमकर खिंचाई हुई। इस दौरान कई जिप सदस्यों ने जिले के अलग-अलग प्रखंडो के सामुदायिक बदहाल स्वास्थ केन्द्रों का मुद्दा उठाकर सिविल सर्जन की खिंचाई किया।

तो शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर की भी इस दौरान जमकर खिंचाई हुई। और मौके पर कई जिप सदस्यों ने कहा कि सबसे अधिक खराब हाल स्वास्थ विभाग और शिक्षा विभाग का है। ना तो वक्त शिक्षक आते है और ना ही कोई स्कूल ही खुलता है। जिप सदस्यों के सवाल उठाने पर सिविल सर्जन का एक ही जवाब रहा कि जिले में स्वास्थ कर्मियों और चिकित्सक की बेहद कमी है। और इसी कारण कई स्वास्थ केन्द्रों में सही से कार्य तक नहीं हो पा रहा।