LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

ईसरी के चंदन रैक्सीन दुकान और घर में लगी भीषण आग, 30 लाख का नुकसान

घर में रखे गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण लगा आग

गिरिडीहः
गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के ईसरी बाजार के शिवाजी नगर स्थित चंदन रैक्सीन दुकान और घर में लगे भीषण आग से 30 लाख का नुकसान हो गया। हालांकि नुकसान का यह आंकड़ा अधिक बताया जा रहा है। गनीमत रही कि वक्त रहते घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए। जिसे एक बड़ी घटना होने से बच गया। लेकिन आग ने इतना भीषण रुप धारण कर लिया था कि स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद भी आग पर काबू पाना संभव नहीं हो रहा था। इस दौरान डुमरी पुलिस और स्थानीय लोगों ने जब घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दिया। तो अग्निशमन के एक साथ दो वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन दोनों वाहनों को भी आग पर काबू पाने में पांच घंटे का वक्त लगा। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अग्निशमन वाहन अगर वक्त पर नहीं पहुंचता। तो भीषण आग अगल-बगल के घरों को भी चपेट में ले सकता था। दुकान और गृहस्वामी ईसरी बाजार के चंदन बरनवाल बताएं जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंदन बरनवाल का रैक्सीन दुकान चंदन रैक्सीन और घर एक मकान में था। भुक्तभोगी बरनवाल की मानें तो घर में रखे गैस सिलेंडर के ब्लास्ट करने से दुकान और घर में आग लगा। सिलेंडर ब्लास्ट होने की आवाज लोगों ने सुना या नहीं। यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है।

लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का भी यही कहना है कि संभवत सिलेंडर ब्लास्ट के कारण पहले घर में आग लगा। उसके बाद आग ने भीषण रुप लिया। तो दुकान को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान भीषण आग से जहां दुकान में रखा रैक्सीन समेत कई मंहगे समान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीं आग के कारण घर के कई समान भी जलने की बात कही जा रही है। दुकानदार चंदन बरनवाल के अनुसार भीषण आगलगी के कारण 30 लाख का नुकसान हुआ है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons