LatestNewsझारखण्डराज्य

क्रीमी लेयर हटाओ, जातीय जनगणना कराओ यात्रा की तैयारी को लेकर हुई बैठक

ओबीसी समुदाय की जातीय जनगणना नहीं होने से हो रहा है समाज को नुकसान: राजेश गुप्ता

हजारीबाग। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में राज्य स्तरीय क्रीमी लेयर हटाओ, जातीय जनगणना कराओ यात्रा की उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के तैयारी बैठक सोमवार को हजारीबाग स्वर्णकार भवन मंे हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा की लंबे संघर्ष के परिणास्वरूप आजादी के 40 साल बाद 1993 ई में ओबीसी समुदाय को 27 प्रतिशत आरक्षण क्रीमीलेयर के साथ लागू किया गया था। लेकिन आज तक मुश्किल से 8 से 10 प्रतिशत ही ओबीसी समुदाय को आरक्षण प्राप्त हो रहा है। कहा के ओबीसी समुदाय की जातीय जनगणना नहीं होने से खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। आज केंद्र सरकार कई वर्षों से ओबीसी के विकास के लिए वार्षिक बजट में मात्र एक प्रतिशत से भी कम रकम का प्रावधान करती है। ओबीसी समुदाय की गणना हो जाने से सरकार जनसंख्या अनुपात में बजट प्रावधान करने के लिए बाध्य होती। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिरजू प्रसाद मेहता ने की। वहीं संचालन प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर ने किया।

क्या है मांग

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा इस यात्रा के माध्यम से धारा 330 और 332 में संशोधन कर ओबीसी समुदाय को लोकसभा विधानसभा प्रतिनिधित्व की व्यवस्था, सरकारी संस्थानों को निजीकरण पर रोक, सरकारी पदों पर अनुबंध लेटरल एंट्री एवं आउटसोर्सिंग की व्यवस्था समाप्त, ओबीसी को प्रमोशन में आरक्षण के लिए संविधान के अनुच्छेद 16-4ए, 16-4बी में संशोधन, जिला सत्र, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्तियों में ओबीसी एससी एसटी को आरक्षण, नीट परीक्षा में ओबीसी का आरक्षण, ओबीसी के बैकलॉग को पदों को भरने के अलावे सरकारी कर्मचारी को 50 से 55 वर्ष की आयु में जबरन सेवा समाप्ति की डीओपीटी को वापस लेने की मांग की गई है।

राज्यस्तरीय कमिटी का हुआ गठन

बैठक में क्रीमी लेयर हटाओ जाति जनगणना कराओ यात्रा की 15 सदस्ययी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल तैयारी संयोजक मंडली का गठन किया गया। संयोजक मंडली उत्तरी छोटानागपुर में गांव से लेकर शहर तक ग्राम पंचायत ब्लॉक अनुमंडल जिला स्तरीय ओबीसी समुदाय को तैयारी समिति बनाएगी। इस यात्रा तैयारी संयोजक मंडली में भगवान केशरी, डॉक्टर प्रकाश, डॉक्टर खेमलाल महतो, नीलेश यादव, संजय कुमार, रितेश गुप्ता, संतोष कुमार, नीरज कुमार, राजेंद्र लाल, जानकी महतो का नाम प्रमुख है। उत्तरी छोटानागपुर तैयारी यात्रा संयोजक मंडली के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता तथा प्रदेश सचिव सुरेश राम ठाकुर को मनोनीत किया है।

बैठक में थे उपस्थित

बैठक को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रदेश महासचिव मोअल्तमस, प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर, प्रदेश संगठन महासचिव अमित कुमार, जिला अध्यक्ष बिरजू प्रसाद मेहता, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओबीसी से बटेश्वर प्रसाद मेहता, जिला कमेटी के संरक्षक डॉ हीरालाल शाहा, डॉ प्रकाश कुमार, डॉक्टर खेमलाल महतो, भगवान केसरी, नीरज कुमार, विकास कुमार, संजय चंद्रवंशी, रितेश कुमार गुप्ता, प्रमोद साहू, जानकी महतो, निलेश कुमार यादव, सोनू कुमार, रवि, अजय कुमार साहू, राजेंद्र लाल, राजेश कुमार प्रसाद केसरी, रंजीत प्रसाद केसरी, संतोष प्रसाद, दिव्यांशु कुमार, गोपाल प्रसाद ने संबोधित करते हुए अपने विचार रखें।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons